मधेपुरा: मधेपुरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 20 लीटर से अधिक शराब बरामद, 7 गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग द्वारा गुरुवार को की गई छापेमारी में कुल 20.75 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुमारपुर वार्ड दो में 750 मिलीलीटर अवैध विदेशी शराब के साथ अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुरैनी थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार वार्ड नौ में 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर शांति देवी को गिरफ्तार किया।