दमोह: जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गार्ड पर ₹100 लेने और बदसलूकी का आरोप, स्क्रीनशॉट वायरल
Damoh, Damoh | Apr 3, 2026 दमोह जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गार्ड पर 100 रुपए लेने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। गढ़ाकोटा निवासी सुनीता लडिया ने बताया कि मां से मिलने पहुंचने पर महिला गार्ड सुमन पांडे ने जर्दा मिलने पर फोनपे से 100 रुपए ले लिए, रसीद नहीं दी। बाद में ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट सामने आया। शिकायत पर आरएमओ दिवाकर पटेल को आवेदन दिया गया है, प्रबंधन ने जांच की बात कही।