रायपुर: राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान पाए गए
Raipur, Raipur | Sep 29, 2026 मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अंबुजा मॉल के सामने होर्डिंग पोल से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।