टेहरोली: ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर बंगरा पहुंचा, करीब 100 से अधिक कांवरियों का जत्था
विकासखंड बंगरा क्षेत्र से गुरुवार को करीब 100 कांवरियों का जत्था धार्मिक यात्रा पर ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ था। कांवरियों ने ओरछा पहुंचकर विधि-विधान से पवित्र जल भरा और इसके बाद भगवान सिद्धेश्वर के जलाभिषेक के लिए बंगरा की ओर प्रस्थान किया। शुक्रवार को देर रात कांवरियों का जत्था पवित्र जल लेकर बंगरा पहुंचा।