प्रतापगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतापगढ़ जिले में आयोजित होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम
प्रतापगढ़, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रतापगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (योगा फॉर हेल्दी एजिंग)” निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।