कोरांव: गविष्ठि यात्रा लेकर कोरांव पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गाय की रक्षा के आह्वान पर वोट करने की कही बात
ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गविष्ठि यात्रा लेकर कोरांव बाजार के पाठशाला परिसर पहुंचे। उन्होंने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गौ माता की रक्षा और हिंदू लोक शक्ति पर जोर दिया। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू लोक शक्ति इस लोक और परलोक दोनों को सुधारने की पद्धति है।