घट्टिया: माधौपुरा में पार्षद के सूने घर में चोरी, बदमाश ₹50 हजार नकद और चांदी के जेवर ले उड़े
उज्जैन के वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद जानीबाई सत्यनारायण राठौड़ के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। मक्सी रोड पर माधौपुरा में पार्षद का मकान है जहां शुक्रवार दोपहर कोई नहीं था। घर पर ताला लगाकर सभी इंदौर गए थे। पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले एक बच्चे ने यह बताया कि दोपहर में पार्षद के घर के बाहर एक कार खड़ी देखी थी। इस आधार पर ही पुलिस कार का पता लगाने में