सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने का दुकानदारों ने किया विरोध, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
शनिवार अपराह्न 1:30 बजे सूरजगढ़ा बाजार में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने का फुटपाथी दुकानदारों ने जमकर विरोध किया. इन दुकानदारों का कहना था कि पहले नगर प्रशासन हम फुटपाथ की दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे तभी अतिक्रमण हटाया जाए. दुकानदारों ने रोते हुए कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित के समक्ष अपना विरोध दर्ज किया.