बाह: नोरंगी घाट स्थित यमुना पुल से युवक के कूदने की सूचना, पुलिस तलाश में जुटी
बटेश्वर में नौरंगी घाट स्थित यमुना पुल से बुधवार शाम करीब 7 बजे घरेलू कलह के चलते 25 वर्षीय युवक के यमुना नदी में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान शिव कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बहोरी डांडा, थाना नसीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। प्राइवेट बोट और जाल की मदद से यमुना नदी में तला