चायल: सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव फंदे पर लटका मिला
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा में शनिवार सुबह 25 वर्षीय रोशनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता राकेश निवासी विसारा भरवारी ने बताया कि शादी के बाद से बेटी का ससुराल में विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह मौजूद!