लालगंज: पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की हुई दर्दनाक मौत
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 190 किलोमीटर पर बुधवार गुरुवार रात लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । लखनऊ की ओर से बिहार जा रही एक डिजायर कार सड़क किनारे सुरक्षित लेन में खड़ी थी । तभी पीछे से आ रहे आलू लदे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप सेघायल हो गया ।