सारनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में पुलिस अभिरक्षा में वांछित बाल अपचारी
Sadar, Varanasi | Feb 17, 2026 सारनाथ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित 01 बाल अपचारी को सारनाथ पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को पैगम्बरपुर रुप्पनपुर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।