पौड़ी में पर्यटन विकास को लेकर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, पर्यटन की संभावनाओं और चुनौतियों पर हुआ मंथन।
उत्तराखंड टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पौड़ी पहुंचकर पर्यटन विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि प्राकृतिक सौंदर्य, खूबसूरत पहाड़ियों और मनमोहक वादियों से घिरे होने के बावजूद पौड़ी पर्यटन के मानचित्र पर अपेक्षित पहचान क्यों नहीं बना पाया है। पदाधिकारियों ने पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने, स्थानीय पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने तथा पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए संभावित योजनाओं और सुझावों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारी, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी एवं पौड़ी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पौड़ी की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन की नई पहचान दिलाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
Pauri, Garhwal | Nov 17, 2026