नवाबगंज: सद्दीपुर रोड पर अवध कॉलेज में हुई चोरी निकली झूठी, दुकानदार ने कर्ज के दबाव में गढ़ी कहानी, पुलिस जांच में खुला राज
जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम खिजिरपुर निवासी विनय कुमार वर्मा की अवध कॉलेज के पास सद्दीपुर रोड पर बैट्री और सोलर उपकरणों की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी दुकान से लगभग 20 बड़ी बैटरियां, 33 सोलर पैनल और 20 हजार रुपए नकद चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।