ब्रह्मपुर: नैनीजोर घाट पर कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता, घटिया सैंड पैकेट्स से बाढ़ सुरक्षा पर सवाल, प्रशासन मौन
नैनीजोर बिहार घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य में बड़ी अनियमितता सामने आई है। कार्यस्थल पर लगे मजदूरों ने ही शुक्रवार की सुबह 9 बजे खुलासा किया है कि इस्तेमाल किए जा रहे सैंड पैकेट्स गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उनका कहना है कि ये पैकेट्स हल्के और कमजोर सामग्री से भरे जा रहे हैं, जो तेज धूप में कुछ ही दिनों में फट सकते हैं