काको: गड़ेड़िया बीघा गांव में बधार से लौटते समय गिरने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Kako, Jehanabad | May 25, 2026 जहानाबाद जिले के गरेडिया बीघा गांव में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गारेडिया बीघा निवासी पवन बिंद के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पवन बिंद सोमवार सुबह बधार की ओर से घर लौट रहे थे।