तारानगर: रैया टूण्डा में किसान का घर सील, किसान सभा ने करवाई किसान की घर वापसी, कहा- तारानगर में नहीं होने देंगे कुर्की
रैया टूण्डा में एक किसान के घर को फाईनेंस कम्पनी द्वारा कुर्क करने का मामला सामने आया है। गांव में उस समय हडक़म्प मच गया, जब रैया टूण्डा निवासी किसान के घर में बेजुबानों जीवों को बन्द कर कुर्क कर दिया गया। सूचना पर अखिल भारतीय किसान सभा के निर्मल कुमार मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त किसान सुनील पारीक की घर वापसी करवाई और घर में बन्द बेजुबान जीव को आजाद करवाया।