घोड़ाडोंगरी: सारनी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल और दुकानों का किया निरीक्षण, मिठाई और खाद्य सामग्री के लिए 14 नमूने
सारनी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शाम 5 बजे होटल एवं दुकानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटील ने निरीक्षण किया। इस दौरान 4 होटल एवं दुकानों से मिठाईयों एवं खाद्य सामग्री के 14 सैंपल लिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों एवं होटल का निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं.