घोड़ाडोंगरी: सलैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
सलैया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मंगलवार सुबह 11बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि सलैया में बीती रात सौरभ नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।