पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के सात थानों से जप्त कुल 501 लीटर शराब को किया गया नष्ट, कार्रवाई की गई वीडियोग्राफी
Purnea East, Purnia | Sep 26, 2026
पूर्णिया जिले के विभिन्न सात थानों में जब्त की गई कुल 501.205 लीटर शराब को बीते दिन नष्ट किया गया। इसमें 417.205 लीटर विदेशी शराब और 84 लीटर देशी शराब शामिल थी। मरंगा, सदर और मुफस्सिल समेत सात थानों से जब्त शराब को खत्म किया गया। उत्पाद विभाग के द्वारा स्पष्ट किया किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी