जोधपुर के गांधी मैदान में चल रही भागवत कथा के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नेचिंग की वारदात सोमवार सुबह 11:00 बजे सामने आई है।कथा में शामिल होने आई दो महिलाओं के गले से महज 1 घंटे के भीतर सोने की चेन छीन ली गई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया पीड़िताओं ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।