गौरीगंज: गौरीगंज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने गो आश्रय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर की बैठक
जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने सोमवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर जनपद में संचालित गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, शेड, बीमार पशुओं को उचित देखभाल इत्यादि सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।