Bihar news : महानवा गांव के मंदिर से अष्टधातु की सूर्य प्रतिमा चोरी, नवरात्र में वारदात से मचा हड़कंप। रात दो बजे तक चल रहा था प्रोजेक्टर, बिजली कटते ही मंदिर में छाया अंधेरा; पुलिस जांच में जुटी। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत रमपुरवा महानवा पंचायत के महानवा गांव स्थित वार्ड संख्या-11 में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान सूर्य की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा चोरी कर ली। घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर से प्रतिमा चोरी होने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार और अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में गांव के पश्चिम स्थित सरेह में एक कुएं के पास भगवान सूर्य की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा मिली थी। बताया जाता है कि प्रतिमा के साथ नेपाली मुद्रा भी चढ़ाई गई थी। उस समय गांव के कुछ बच्चे दौड़ने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रतिमा पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के बुद्धिजीवी लोगों को दी और प्रतिमा उन्हें सौंप दी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा की स्थापना के लिए मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में लगातार 11 दिनों तक अष्टयाम आयोजित करने के बाद विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब से ग्रामीण नियमित रूप से प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते आ रहे थे। ऐसे में प्रतिमा चोरी होने से ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार, शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया है। #MahaNawa #Majhaulia #WestChamparan #BiharNews #TempleTheft #SunGodIdol #AshtadhatuIdol #Navratri #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #BiharPolice #LocalNews #MahaNawaVillage
Bettiah, West Champaran | Oct 18, 2026