जगदलपुर: संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान, अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल
जगदलपुर, 19 जुलाई, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर में शनिवार 19 जुलाई को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, जिसमें उप संचालक श्री कमल बघेल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल के तहत कार्यालय परिसर में उगी पौधों की छंटाई की गई। अनुपयोगी वस्तुओं को हटा