जगदलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा- कांग्रेस डरने वाली नहीं है
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा भाजपा द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों के इशारों पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सेंट्रल एजेंसीयों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। कल 19 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में इसके खिलाफ़ पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।