जगदलपुर: एक राखी सैनिकों के नाम अभियान तहत जिले से भाजपा महिला मोर्चा भारतीय सेना के सैनिकों को भेज रही 22000 स्वनिर्मित राखियां
देश की सुरक्षा के लिये सीमा में तैनात भारतीय सेना के वीर सैनिकों की कलाईयों में इस रक्षा बंधन पर्व में बस्तर की छात्राओं, बहनों द्वारा बनाई गयी राखियाँ सजेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा " एक राखी सैनिकों के नाम " अभियान आयोजित किया गया है।