ग्यारसपुर: 10 साल में शादी की तैयारी! टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया
विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राम मोहनपुर में दो नाबालिग बालिकाओं की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी कि 18 साल से पहले शादी करना कानूनन अपराध है।