भिंड नगर: पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का भरौली तिराहे पर प्रदर्शन, पुतला फूंका
भिंड पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रोज दोपहर 2 बजे बजे शहर के भरौली तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका