मंझनपुर: आपसी मनमुटाव भुलाकर फिर एक हुए तीन दंपति, कौशाम्बी पुलिस की काउंसलिंग से बचा परिवारों का बिखराव
कौशाम्बी में पति-पत्नी के बीच आपसी विवादों को सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में कौशाम्बी पुलिस की पहल रंग ला रही है। गुरुवार को लगभग 1 बजे परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसलिंग के दौरान 10 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इसमें तीन दंपतियों के बीच आपसी सहमति बन गई और दोनों पक्ष पुराने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए।