कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफियां लूटने की होड़!
कानपुर के पनकी क्षेत्र में कूड़े के डंपिंग यार्ड से एक्सपायर्ड बताई जा रही चॉकलेट और टॉफियां उठाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल वीडियो में बच्चे और बड़े कूड़े के बीच से चॉकलेट-टॉफियां बीनकर थैलियों और बोरियों में भरते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही खाद्य सामग्री वास्तव में एक्सपायर्ड थी या नहीं और इसे किस कंपनी या व्यापारी ने वहां फेंका था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फूड सेफ्टी को लेकर बड़ा सवाल:
कूड़े में फेंके गए खाद्य पदार्थों को उठाकर खाना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच कर ऐसे खाद्य पदार्थों के निस्तारण की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।
#reelsviralシ #reelsviral #reelstrending #viralreelsシ #viralreels #viralpost #PostViral #videosvirales #foodsafety Awadh News24 Akhilesh Yadav