गुना: मुहालपुर और निर्भयगढ़ गाँव में अवैध शराब माफिया पर आबकारी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब जप्त कर दो प्रकरण दर्ज किए
Guna, Guna | Jun 21, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में 21 जून को आबकारी पुलिस ने अवैध शराब पर कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया, मुहालपुर गांव में 54 अवैध शराब के पन्नी पाउच और निर्भयगढ़ में 67 पन्नी पाउच में ₹12000 की 60 लीटर हाथ भट्टी की शराब जप्त की है। दबिश में निर्भयगढ़ में एक व्यक्ति अवैध शराब छोड़कर भाग गया। दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।