कैराना: बेटे और पौते के हत्यारे बर्खास्त सिपाही समेत तीन को फांसी की सजा, एक की सजा अवधि बढ़वाने के लिए हाईकोर्ट जाएगी सुरेश
Kairana, Shamli | Aug 21, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के मखमूलपुर गांव में गत छह अप्रैल 2022 को पैसों के विवाद को लेकर मेरठ के कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र और उनके पुत्र अर्जुन को बुलाया गया था। जहां उन्हें बंधक बनाकर यातनाएं दी गई थी। इसके बाद गाड़ी में जबरन ले जाकर दोनों पिता—पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके शव सल्फा के जंगल में फेंके गए थे।