चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन अब मार्च तक चलेगी
चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेन हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन मार्च तक चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस ट्रेन का हैदराबाद से 2 फरवरी से 29 मार्च तक और जयपुर से 4 फरवरी से 31 फरवरी तक विस्तार किया गया है। संचालन और ठहराव का समय पूर्ववत रहेगा।