चित्तौड़गढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट की ब्लास्टिंग से उत्पन्न समस्याओं के खिलाफ ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, 3 दिन का अल्टीमेटम
अल्ट्राटेक सीमेंट सावा की ब्लास्टिंग के खिलाफ आसपास के गांवों के लोगों ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर सीमेंट फैक्ट्री के माइंस गेट पर धरने का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरारें पड़ चुकी है वहीं डस्ट से फसली खराब हो रही है।