साहेबगंज क्षेत्र के मकड़ी टोला गांव में टेंपो की ठोकर से 9 वर्षीय गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में भर्ती कराया गया। वहीं, घायल की मां ने बताया कि बालक मकड़ी टोला से साहेबगंज आ रहा था। इसी दौरान मकड़ी टोला में टेंपो ने बालक को टक्कर मार दी।