बरेली: जोगी नवादा में दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।