बरेली: बाकरगंज में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, मामले की शिकायत पुलिस में की गई
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।