कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों व आम नागरिकों के साथ मां के नाम पर थीम पर कराया पौधरोपण, सुरक्षा का दिलाया संकल्प
कोरांव। नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने रविवार को नगर में पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर आयोजित किया गया। पौधारोपण ब्लॉक मुख्यालय के पीछे स्थित तालाब के भीटे पर किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदो के साथ पालदार पौधे लगाए।