जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर महिला बोगी में बैठे 15 पुरुष गिरफ्तार, आरपीएफ का सख्त अभियान
पटना-गया रेलखंड पर महिला कोच में पुरुषों के कब्जे की शिकायतों पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 15 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया। महिला यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार रात्रि तक विशेष अभियान चलाया गया। सभी आरोपियों पर रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गया रेलवे कोर्ट भेजा गया है जबकि आगे भी यह अभियान मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जारी है।