पटना ग्रामीण: रावण दहन को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां पूरी, बारिश के लिए भी किए गए हैं विशेष इंतजाम
बारिश के बीच रावण दहन के कार्यक्रम की तैयारी गांधी मैदान में पूरी की जा चुकी है। बारिश को ध्यान में रखते हुए दर्शक दीर्घा को भी बनाया गया है। गुरुवार दोपहर करीब 12:00 की तस्वीर हम आपको दिख रहे हैं। जहां 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला 75 फीट का कुंभकरण और 70 फीट के मेघनाथ के पुतले को भी खड़ा कर दिया गया है।