पटना ग्रामीण: विजयादशमी पर पटना में मां दुर्गा के पंडाल में महिलाओं ने किया सिंदूर खेला का आयोजन
विजयादशमी के मौके पर पटना के विभिन्न मां दुर्गा के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विदाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे पटना के कई पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया। महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर खूब झूमती नाचती नजर आईं।