ढीमरखेड़ा: पिपरिया सहलावन में बंदरों का आतंक, घरों में घुसकर मचा रहे उत्पात, वन विभाग और पंचायत की अनदेखी
पिपरिया सहलावन क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामवासी बेहद परेशान हैं ये बंदर आए दिन रहवासी बस्तियों में घुसकर घरों की छतो बाड़ियों बागवानी में उछल कूद मचाते हैं जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के उत्पात के कारण खपरैल घरों की छतों के खपरे टूट चुके है वहीं बाड़ियों में लगी सब्जियां भी बर्बाद हो जाती हैं