हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में कोटेदार के पुत्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो दिन से अपने कमरे में बन्द था युवक
शुक्रवार को सुबह सुमेरपुर कस्बे के एक कोटेदार के पुत्र ने मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में लोन न स्वीकृति होने व मकान न खाली होने से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन दरवाजा न खुलने पर पिता ने पड़ोसियों के साथ दरवाजे को खोला तो पुत्र फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।