चित्तौड़गढ़: देशभर में हुई साइबर ठगी की 101 वारदातों की राशि चंदेरिया के दो खाता धारकों के खाते में जमा, दोनों पुलिस के रडार पर
म्यूल हंटर ऑपरेशन के तहत साइबर सेल ने चंदेरिया इलाके के एक संदिग्ध SBI खाते को डिटेक्ट किया. उसमें करीब 101 ट्रांजैक्शन होना सामने आया. इसके साथ ही खाता धारक साइबर सेल की रडार पर आ गए. साइबर सेल पोर्टल और समन्वय पोर्टल की पड़ताल के दौरान उक्त संदिग्ध खाता सामने आया. देश भर में हुई साइबर ठगी की 101 शिकायते उक्त खाते से जुड़ी है. खासकर गत वर्ष उक्त खाते में..