गोवर्धन: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ा और डंडा बरामद, पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला
पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को बरसाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और हथौड़ा भी बरामद किया है पकड़े गए आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है