सकलडीहा: तोरवा गांव में हुई सोलर पैनल चोरी का खुलासा, नगवा घटवा से चार चोर गिरफ्तार
चंदौली जनपद की धानापुर पुलिस ने जल जीवन मिशन के तहत तोरवा गांव से चोरी हुए सोलर पैनल मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 लाख रुपये के पैनल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, अजय, रवि यादव व एक बाल अपचारी शामिल हैं। मुख्य आरोपी विशाल यादव फरार है, तलाश जारी है।