झारडा: झारड़ा पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
Jharda, Ujjain | May 21, 2026 गांव घाटपिपल्या में नदी के पास से एक व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर खडा था जो पुलिस को आते देख हडबडा गया और भागने का प्रयास करने लगा ऐसे में पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली जिसमें व्यक्ति के पास से 5लीटर कच्ची शराब बरामद की गई वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया