रांची मोरहाबादी में स्ट्रीट फूड में मिलावट का खुलासा
रांची: मोरहाबादी वेंडर मार्केट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच में पनीर के दो नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे और चाट के दो नमूनों में औद्योगिक रंग पाया गया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनुज प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम 40 स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और 22 खाद्य नमूनों की जांच की गई।
इस दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया। जांच में सॉस में इस्तेमाल होने वाले रंग और केमिकल की गुणवत्ता, ब्रांड और मात्रा की भी समीक्षा की गई। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार, अमित कुमार राम, नम्रता महतो, मनीषा, सौरभ सिंह और रवि हांसदा शामिल थे, जिन्होंने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्न उठाए।