कहरा: मछली मार्केट स्थित चाय की दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग
Kahara, Saharsa | Jun 13, 2025 सदर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट में स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आस-पास की तीन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।