नवाबगंज: बाराबंकी में स्व गणना कार्यक्रम शुरू, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से की अपनी गणना
भारत की जनगणना 2027 के तहत गुरुवार को बाराबंकी में स्व गणना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक सदर धर्मराज यादव, विधायक रामनगर फरीद महफूज़ किदवई, विधायक जैदपुर गौरव रावत और नगर पालिका परिषद नवाबगंज की चेयरमैन शीला सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी स्व गणना की।